सर्वशिक्षा अभियान के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सैलानीगोठ के छात्र-छात्राओं ने स्कूल चलो रैली निकालकर बच्चाें का स्कूल में दाखिला करा शिक्षित कराने का संदेश दिया। स्कूल से शुरू हुई रैली पूरे गांव में घूमने के बाद वापस विद्यालय में आकर संपन्न हुई। रैली में शिक्षिका निर्मला पांडेय, जानकी खाती, सुचिता सिंह, जीवन सिंह बिष्ट, सुधा देवी आर्य, बहादुर सिंह, आशुतोष आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।