फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली मेले का रंगारंज आगाज

विज्ञापन
टनकपुर में दीपावली मेले के उद्घाटन मौके पर स्वागत गीत प्रस्तुत करती कस्तूरबा गांधी विद्यालय की ? - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
लायंस क्लब के दो दिवसीय दीपावली मेले का शानदार आतिशबाजी के बीच रंगारंग आगाज हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। विधायक ने सामाजिक एकता के लिए मेलों के आयोजनों को जरूरी बताया। उन्होंने लायंस क्लब की ओर से किए जा रहे जनहित के कार्यों की प्रशंसा कर अपने स्तर से हर संभव मदद देने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

शनिवार को गांधी मैदान में मेले के पहले दिन ग्रुप डांस, एकल डांस, फैंसी ड्रेस और प्ले प्रतियोगिता में बच्चों ने सुंदर प्रस्तुति देकर दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। शाम होते ही गांधी मैदान रोशनी से जगमगा उठा और मेले को लेकर उत्साहित लोग मेले का आनंद उठाने पहुंचने लगे थे। रात करीब आठ बजे तक मैदान लोगों की भीड़ से भर गया। लोगों ने बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम देखे और स्टॉलों पर स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखा।
उन्होंने हवाई झूले का आनंद भी लिया। क्लब के अध्यक्ष वैभव अग्रवाल ने कहा कि मेले से होने वाली आय हर साल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन कर निर्धन और असहाय नेत्र रोगियों की सेवा पर खर्च की जाती है।
विज्ञापन

वहां एसडीएम दयानंद सरस्वती, कोतवाल धीरेंद्र कुमार, क्लब के सचिव क्रांतिमोहन सक्सेना, दीपक शारदा, दीपक छतवाल, दीपक जैन, अंकित अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, विनय अग्रवाल, रचित मेहरोत्रा, मोहित अग्रवाल आदि थे।
आर्केस्ट्रा पार्टी का रंगारंग कार्यक्रम आज
टनकपुर (चंपावत)। आर्केस्ट्रा पार्टी और टीवी के प्रसिद्ध कलाकारों के रंगारंग कार्यक्रमों के साथ रविवार रात मेले का समापन होगा। लायंस क्लब अध्यक्ष वैभव अग्रवाल ने बताया कि रंगारंग कार्यक्रम के साथ ही लकी ड्रा भी निकाला जाएगा। ब्यूरो

दीपावली मेले में कुमाऊंनी लोक नृत्य पेश करती कस्तुरबा गांधी विद्यालय की छात्राएं- फोटो : TANAKPUR

दीप प्रज्ज्वलित कर दीपावली मेले का उद्घाटन करते विधायक कैलाश गहतोड़ी।- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें