खेतीखान के दीप महोत्सव के शुभारंभ पर निकली कलश यात्रा में करतब दिखाते पिथौरागढ़ से आए छोलिया नर
लोहाघाट (चंपावत)। खेतीखान में पांच दिनी दीप महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। इस मौके पर छात्राओं के साथ ही महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। महोत्सव समिति के अध्यक्ष विजय बोहरा की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पूरन सिंह ने महोत्सव का शुभारंभ किया।
इस मौके पर जीआईसी, जीजीआईसी खेतीखान, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, विद्यामंदिर खेतीखान के बच्चों ने भव्य झांकी निकाली। ढोल नगाड़ों के साथ कलश यात्रा में पिथौरागढ़ से पहुंचे भीमराम एंड पार्टी के छोलिया नर्तक करतब दिखाते चल रहे थे। संचालन दिवाकर भट्ट, संदीप कलखुडिय़ा ने संयुक्त रूप से किया। वहां देवकीनंदन खर्कवाल, पुष्कर सिंह पुजारी, प्रकाश सिंह बोहरा, भरत सिंह, यशपाल मनराल, मदन राम, मुकेश राज देउपा आदि मौजूद रहे।