बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी के 42वें स्थापना दिवस पर टनकपुर पावर स्टेशन में औषधीय उद्यान (हर्बल पार्क) स्थापित किया गया है। पावर स्टेशन मुखिया मुख्य अभियंता पवन कुमार गुप्ता ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने औषधीय पौध विवरणिका (स्मारिका) का विमोचन भी किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने औषधि उद्यान में विभिन्न औषधीय पौध रोपे। मुख्य अभियंता ने कहा कि भारत में सदियों पुरानी चिकित्सा पद्धति विरासत में चली आ रही है।
इसका मुख्य आधार औषधीय पौधे हैं। पौधे अति प्राचीन काल से जीवन, मानव समाज की संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। कहा कि आज हम अपनी पुरानी चिकित्सा की विरासत को भूलाकर पूर्ण रूप से सिंथेटिक दवाओं के प्रयोग पर निर्भर होते जा रहे हैं जो गलत है। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस 2016 एवं हरेला पर्व 2016 के दौरान विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे जाएंगे। संचालन मनोज कुमार कुशवाहा ने किया। इस दौरान टनकपुर पावर स्टेशन के मुख्य अभियंता विद्युत अमिताभ झा, वरिष्ठ प्रबंधक शरत भूषण, प्रबंधक बीएस खुराना, नागेंद्र चतुर्वेदी, जयप्रकाश, उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ज्योतिर्मय जैन आदि थे।