फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधिक साक्षरता शिविर लगाया

Wed, 09 Nov 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
विधिक साक्षरता शिविर लगाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। राज्य स्थापना दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आदिवासी जनजाति क्षेत्र में विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। इसमें लोगों को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। न्यायिक मजिस्ट्रेट अखिलेश कुमार पांडेय ने कहा कि कानूनी जानकारियों के अभाव में गरीब लोग अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि कानूनी जानकारी होने पर कोई भी व्यक्ति किसी का शोषण नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने आदिवासी जनजाति के लोगों के हित के लिए बनाए गए कानूनों की जानकारी दी। कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा आदिवासियों के हित के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में वे इसका लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। एडवोकेट विपिन कुमार, महेश डुंगरिया ने भी कानूनी जानकारियां दी। कार्यक्रम के आयोजन में पीएलवी अर्जुन सिंह, विजय वर्मा, रौनक अली, भरत बोहरा, जमन सिंह आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें