फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचपीसी में औषधीय उद्यान स्थापित

Wed, 09 Nov 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)। 
विज्ञापन
औषधीय पौध पार्क का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी के 42वें स्थापना दिवस पर टनकपुर पावर स्टेशन में औषधीय उद्यान (हर्बल पार्क) स्थापित किया गया है। पावर स्टेशन मुखिया मुख्य अभियंता पवन कुमार गुप्ता ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने औषधीय पौध विवरणिका (स्मारिका) का विमोचन भी किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने औषधि उद्यान में विभिन्न औषधीय पौध रोपे। मुख्य अभियंता ने कहा कि भारत में सदियों पुरानी चिकित्सा पद्धति विरासत में चली आ रही है।
विज्ञापन


इसका मुख्य आधार औषधीय पौधे हैं। पौधे अति प्राचीन काल से जीवन, मानव समाज की संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। कहा कि आज हम अपनी पुरानी चिकित्सा की विरासत को भूलाकर पूर्ण रूप से सिंथेटिक दवाओं के प्रयोग पर निर्भर होते जा रहे हैं जो गलत है। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस 2016 एवं हरेला पर्व 2016 के दौरान विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे जाएंगे। संचालन मनोज कुमार कुशवाहा ने किया। इस दौरान टनकपुर पावर स्टेशन के मुख्य अभियंता विद्युत अमिताभ झा, वरिष्ठ प्रबंधक शरत भूषण, प्रबंधक बीएस खुराना, नागेंद्र चतुर्वेदी, जयप्रकाश, उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ज्योतिर्मय जैन आदि थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें