फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित प्रवक्ता कमल गहतोड़ी को मिला रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड

विज्ञापन
शिक्षक कमल गहतोड़ी - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पाटी ब्लॉक के जीआईसी पनियां के गणित प्रवक्ता कमल गहतोड़ी को रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड मिला है। उनकी उपलब्धि पर शिक्षाधिकारियों और शिक्षकों ने खुशी जताई है। गहतोड़ी ने समावेशी शिक्षा पर आधारित इंटरनेशनल जर्नल पर राष्ट्रीय स्तर पर शोध किया था।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर हुई स्क्रीनिंग के बाद गहतोड़ी को रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड दिया गया। विगत 15 दिसंबर को बंगलूरू में उन्हें इंटरनेशनल जर्नल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंस रिव्युअर मनोनीत होने के साथ आईएनएससी की लाइफटाइम प्रोफेशनल मेंबरशिप भी मिल गई है। गहतोड़ी इससे पूर्व जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में शिक्षक प्रशिक्षक तथा सर्व शिक्षा अभियान में जिला समन्वयक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। शिक्षक कमल की उपलब्धि पर डायट के प्राचार्य केसी शाक्य, पाटी के बीईओ रामदत्त तिवारी, राशिसं जिलाध्यक्ष पान सिंह मेहता, मंत्री जगदीश अधिकारी, कैलाश प्रसाद, गोविंद नाथ, राजेंद्र तिवारी, गौरव नयाल आदि ने खुशी जताई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें