फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वांला में आया मलबा, दो घंटे ठप रही आवाजाही

विज्ञापन
निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग में स्वांला के पास जाम में फंसे वाहन। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग पर स्वांला के पास काफी मलबा आ गया। बृहस्पतिवार को कटिंग के दौरान आए मलबे के चलते मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे वाहनों का संचालन ठप रहा। जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

एनएच में यहां से करीब 23 किलोमीटर दूर स्वांला में मां दुर्गा मंदिर के पास रोड कटिंग के दौरान सुबह करीब सवा आठ बजे अचानक मलबा आ गया। मलबे को हटाने में काम करा रही एजेंसी को भारी मशक्कत करनी पड़ी। जेसीबी और पोकलैंड की मदद से करीब सवा दस बजे मलबा हटाया जा सका। इस दौरान टनकपुर और चंपावत की तरफ से आने-जाने वाले वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सैकड़ों यात्रियों के अलावा ड्यूटी जाने वाले शिक्षक और कर्मी भी फंसे रहे। मलबा हटने के बाद आवाजाही सुचारु हुई, तो जाम के चलते काफी देर तक वाहन अटके रहे। इधर एनएच (राष्ट्रीय राजमार्ग) खंड के जूनियर इंजीनियर भुवन जोशी का कहना है कि स्वांला के पास कटिंग के दौरान लगे जाम को दोनों तरफ से मशीनों को लगाकर खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें