फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलवा आने से ढ़ाई घंटे बाधित रहा टनकपुर-चंपावत राजमार्ग

विज्ञापन
टनकपुर-चंपावत राजमार्गर में सूखीढांग के पास वैली व्यू प्वाइंट के पास मलवे की चपेट आई हिल प्रोटक्? - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चम्पावत)। टनकपुर-चंपावत राजमार्ग पर सूखीढांग से पहले वैली व्यू प्वाइंट के पास लगातार मलबा गिरने से सड़क करीब ढाई घंटे बाधित रहा। इससे यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। एनएच की टीम मशीनों से लगातार मलबा हटाती रही, लेकिन लगातार गिर रहे मलबा से मार्ग खोलने में बाधा आती रही। मलबेे की चपेट में आकर एक मशीन भी क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन

सोमवार तड़के शुरू हुई बारिश के बीच टनकपुर-सूखीढांग के बीच वैली व्यू प्वाइंट के पास अचानक पहाड़ी से भारी मलबा आने से सड़क बंद हो गई। सुबह करीब साढ़े छह बजे बंद हुई सड़क को एनएच की टीम ने मशीनों से मलबा हटाकर खोला, लेकिन मलबेे के लगातार गिरने से सड़क बाधित होती रही। एनएच के ईइ एलडी मथेला ने बताया कि वैली व्यू प्वाइंट के पास सुबह से लगातार मलबा आ रहा है। उन्होंने बताया कि सुबह आधे घंटे मार्ग बाधित रहने के बाद दस बजे फिर मलबा आने से सड़क दो घंटे तक बाधित रही। मलबे की चपेट में आने से हिल प्रोटेक्शन की मशीन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। उस वक्त मशीन में चालक मौजूद नहीं था। दो घंटे बाद करीब 12 बजे मलबा हटाकर मार्ग खोल आवागमन सुचारु किया जा सका। ईई ने बताया कि अब भी रूक-रूक कर मलबा आने सेे फिर सड़क बंद होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें