फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बारिश के बाद एनएच पर आया मलबा, दो घंटे थमी रफ्तार

Sun, 19 May 2024 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत जिले के अल्मोड़ा-घाट-पनार एनएच पर आया मलबा। संवाद 
विज्ञापन
लोहाघाट/चंपावत। अल्मोड़ा-घाट-पनार राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार शाम को बारिश के बाद मलबा आने से दो घंटे बंद रहा। एनएच बंद होने से पिथौरागढ़ से हल्द्वानी और हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रहे कई वाहन फंस गए। यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। सूचना के बाद मौके पर एनएच ने मशीनरी पहुंचाकर मलबा हटाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार बारिश होने के कारण अल्मोड़ा-घाट-पनार एनएच पर मलबा आने से रविवार शाम करीब 4:20 बजे से एनएच बंद हो गया। मलबा आने से करीब दो घंटे से अधिक समय तक वाहनों के पहिये थमे रहे। इस कारण एनएच पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जगह-जगह आए मलबे के कारण यात्री परेशान रहे।
कई लोग तो मलबा पार कर पैदल ही घाट की तरफ निकल गए। एनएच के अभियंता जयप्रकाश ने बताया कि भारी बारिश आने से दो घंटे के लिए एनएच बंद हो गया था। जेसीबी मशीन लगाकर यातायात सुचारु किया। करीब 6:30 बजे वाहनों की आवाजाही सुचारु हो सकी। इधर बाराकोट चौकी प्रभारी अरविंद ने बताया कि घाट चौकी और बौतड़ी के पुलिस कर्मियों बंद के दौरान मार्ग खुलवाने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें