फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बाटनगाड़ में आया मलबा, चार घंटे थमी रही रफ्तार

Sat, 28 Jun 2025 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर के पूर्णागिरि मार्ग पर बाटनागाड़ में आया मलबा और सड़क से मलबा हटाती पोकलेन। स्रोत : विभा
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पहाड़ों और क्षेत्र में हो रही भारी बरसात के चलते सुबह नदी-नालों के उफान पर रहने से पूर्णागिरि मार्ग पर बटनागाड़ में भारी मलबा आ गया। इस कारण मार्ग पर चार घंटे तक आवाजाही ठप रही। प्रशासन ने एहतियातन किरौड़ा और थ्वालखेड़ा के पास बैरियर लगाकर लोगों को सड़क पार करने से रोका।
विज्ञापन

शनिवार सुबह मार्ग पर किरौड़ा और थ्वालखेड़ा के पास नाला उफान पर आने के साथ ही बाटनागाड़ में भारी मलबा आने से सुबह छह बजे से यातायात ठप हो गया। सूचना के बाद प्रशासन ने किरौड़ा में बैरियर को सुबह छह बजे नहीं खोला। लोनिवि के एई लक्ष्मण सिंह सामंत के नेतृत्व में टीम बाटनागाड़ में जेसीबी व पोकलेन मशीन से मलबा हटाने में जुटी। इस बीच सुबह के समय किरौड़ा बैरियर और बूम बैरियर पर वाहन रुके रहे।
एसडीएम आकाश जोशी ने बताया कि बटनागाड़ में मलबा हटाने के बाद सुबह 11 बजे यातायात सुचारु हो सका। पहाड़ में बरसात से मलबा आने की आशंका बनी हुई है। बता दें कि प्रशासन की ओर से वर्तमान में शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक पूर्णागिरि मार्ग पर यातायात को बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें