फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: राहत सामग्री की उपलब्धता, चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्था दुरुस्त रहे

Sat, 28 Jun 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के बाढ़ आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए के बैठक में मौजूद अ​धिकारी।स्रोत:सूचना वि
विज्ञापन
चंपावत। जिले में संभावित बाढ़ व आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला आपदा परिचालन केंद्र में बाढ़ प्रबंधन मॉक ड्रिल से पूर्व टेबल टॉप एक्सरसाइज हुई। एडीएम ने राहत सामग्री की उपलब्धता और प्राथमिक चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्था विशेष रूप से मजबूत करने की बात की।
विज्ञापन

शनिवार को एडीएम जयवर्धन शर्मा की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों सहित एसएसबी और आईटीबीपी के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस दौरान आपदा पूर्व तैयारियों, विभागीय समन्वय, त्वरित राहत और बचाव कार्यों की रणनीतियों पर चर्चा हुई। एडीएम ने सभी विभागों को बाढ़ संभावित क्षेत्रों में आवश्यक तैयारियां पूर्ण रखने, संसाधनों, मानवबल, उपकरणों और संचार माध्यमों को सक्रिय रखने के लिए निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि टनकपुर क्षेत्र बाढ़ की दृष्टि से सर्वाधिक संवेदनशील है। ऐसे में अतिरिक्त सतर्कता और तैयारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों, आशा कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और स्वयंसेवकों के माध्यम से समुदाय स्तर पर प्रशिक्षण और जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए। इस दौरान आईटीबीपी कमांडेंट 36वीं वाहिनी संजय कुमार, एसएसबी सुदेश कुमार, एसडीएम आकाश जोशी,डीडीएमओ देवेंद्र पटवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें