फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर दुघर्टना में घायल एक महिला की मौत

Wed, 03 May 2017 09:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच पर धौन के पास मंगलवार रात हुई कैंटर दुर्घटना में घायल एक महिला की भी मौत हो गई है। इस हादसे में अब तक मरने वालों की संख्या दो हो गई है, जबकि हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों में से एक घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार रात बनबसा से चंपावत आ रहा कैंटर (यूके 03 0473) धौन के पास अचानक खाई में जा गिरा। हादसे के समय कैंटर में पांच लोग सवार थे। दुर्घटना में मुड़ियानी निवासी हरी राम (45) की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल छीड़ापानी निवासी शांति (72) पत्नी कौशल डेविड की बुधवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

जिला अस्पताल के डा.आरपी खंडूरी ने बताया कि गिरीश (36) पुत्र रमेश राम निवासी मुड़ियानी के सिर और छाती पर गंभीर चोट आने से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा दुर्घटना में घायल कमल (29) पुत्र महेश राम निवासी मुड़ियानी, नवीन (22) पुत्र जोगा राम निवासी मुड़ियानी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। डा.खंडूरी का कहना है कि तीनों घायल अब खतरे से बाहर है। हादसे की जानकारी होने के बाद जिला अस्पताल में स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें