फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे इंजन की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत

विज्ञापन
रेलवे इंजन की चपेट में मौत का शिकार हुए वृद्घ का पंचनामा कराती पुलिस। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। मंगलवार शाम रेल के इंजन की चपेट में आने से एक पूर्व सैनिक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले पंचनामे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

आंबेडकर ग्राम फागपुर निवासी दीप चंद (71) पुत्र स्व. पुष्कर चंद मंगलवार शाम करीब सवा छह बजे टनकपुर से बनबसा को जा रहे रेल के इंजन की चपेट में आ गया। इससे दीप की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि मृतक बीएसएफ से सेवानिवृत्त था। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में ले पंचनामे की कार्रवाई के बाद बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बनबसा रेलवे स्टेशन अधीक्षक अमरेंद्र सिंह ने बताया कि रेल का इंजन टनकपुर से पीलीभीत को जा रहा था। उन्होंने इंजन ड्राइवर के हवाले से बताया कि फागपुर के पास पूर्व सैनिक की रेल के इंजन से टकराने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें