फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी ऑपरेटरों ने लगाई आर्थिक सहायता की गुहार

विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक को ज्ञापन सबसे टैक्सी ऑपरेटर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)। कोरोना महामारी में कारोबार ठप रहने के कारण आर्थिक तंगी की मार झेल रहे टैक्सी आपरेटरों ने सरकार से सहायता दिए जाने की गुहार लगाई है। इस संबंध में टैक्सी ऑपरेटरों के शिष्टमंडल ने मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक को ज्ञापन के जरिए समस्याओं से अवगत कराया। टैक्सी ऑपरेटरों का कहना है कि कोरोना महामारी के कारण पिछले तीन माह से उनका कारोबार ठप है, जिसके चलते उनके समक्ष परिवार के भरण-पोषण की समस्या पैदा हो गई है। बैंकों के ऋण की किस्तें लटक गई है। वहीं खड़ी गाड़िया के टैक्स का बोझ भी झेलना पड़ा है। उन्होंने टैक्सी मालिकों और चालकों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग उठाई है। ज्ञापन देने वालों में नारायण सिंह गैंड़ा, विजेंद्र कुमार, सागर सिंह, जगदीश, महेश सिंह, संजीव सक्सेना, दीपक भट्ट, भुवन तिवारी, अंगन लाल, रोहित कुमार शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें