फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूहे मार दवा को बिस्कुट समझ खाने से शिक्षिका की मौत

विज्ञापन
Death by Poison
विज्ञापन
चंपावत। जिले के अमोड़ी सरस्वती शिशु मंदिर में तैनात शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों के मुताबिक शिक्षिका ने चाय के साथ चूहे मार दवा को बिस्कुट समझकर खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि अमोड़ी क्षेत्र के ग्राम लड़ाबोरा के तोक भनोली निवासी विमला (18) पुत्री चिंतामणि क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षिका थी। उसके पिता ने बताया कि शनिवार को उनके घर में पड़ोस के कुछ बच्चे कोचिंग पढ़ने आए थे। विमला ने बच्चों को पढ़ाने के बाद रसोई में आकर चाय बनाई। इसके बाद वह चाय का कप लेकर अपने कमरे में चली गई।
बताया की एक कमरे में परिजनों ने कागज में चूहे मारने के लिए बिस्कुट रखे थे। उन बिस्कुट को विमला ने खाने वाले बिस्कुट समझकर खा लिया, जिससे उसे उल्टी होने लगी। आनन- फानन उसे जिले के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे हल्द्वानी रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान विमला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें