फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन 15 किमी दूर मिला दीवान सिंह सामंत का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बौतड़ी घाट के समीप नहाते समय सरयू में नदी बहे बाराकोट के बंगा गांव निवासी दीवान सिंह सामंत (48) पुत्र मोहन सिंह सामंत का शव पांचवें दिन घटना स्थल से करीब 15 किमी दूर बरामद हो गया है। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विगत तीन सितंबर को दीवान सिंह सामंत बौतड़ी घाट के पास सरयू नदी में नहाने गया था। नहाते वक्त पैर फिसलने से वह नदी में बह गया था। सोमवार को घटना स्थल से करीब 15 किमी दूर नेत्र सलान में नदी किनारे दीवान का शव उतराता हुआ ग्रामीणों को दिखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और राजस्व विभाग को दी। राजस्व उपनिरीक्षक गोविंद बल्लभ ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट भेज दिया। एसआई देवेंद्र मेहता ने बताया कि परिजनों की ओर से शव की शिनाख्त कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें