फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जगबूड़ा नदी में बही किशोरी का मिला शव

Tue, 09 Jul 2024 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। थाना क्षेत्र के देवीपुरा गांव निवासी सुशीला (13) चंद जगबूड़ा नदी में सोमवार को बह गई थी। मंगलवार को किशोरी का शव घटनास्थल से करीब डेढ़ किमी दूर मिला है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सुशीला चंद पुत्री स्व. पुष्कर चंद घर के पास जगबूड़ा नदी में समाने वाले नाले में बह गई थी। तब से पुलिस के तैराक उसे तलाशने में जुट गए थे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मंगलवार सुबह पुलिस तैराकों ने किशोरी का शव घटनास्थल से करीब डेढ़ किमी दूर बरामद किया।
थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद किशोरी का शव परिजनों को सौंप दिया है। किशोरी को खाेजने में पुलिस तैराक एचसी अनिल कुमार और अशोक कुमार, तैराक राकेश गिरि, अर्जुन सिंह, जावेद खान, पंकज बिष्ट, विनोद पंत आदि ने सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें