फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दे हो पिया मोहे दो वरदाना...

Sun, 14 Oct 2018 10:50 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
स्वांला रामलीला में धनुष तोड़ने से पूर्व भगवान शिव का स्मरण करते राम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले के कई हिस्सों में रामलीला की धूम मची है। चंपावत मल्लीहाट की रामलीला में कैकई ने राजा दशरथ को उनके वचन का स्मरण कराया। कैकई ने कहा ‘दे हो पिया मोहे दो वरदाना...’ कहते हुए राम के लिए 14 वर्ष का वनवास और भरत को अयोध्या की राज गद्दी मांगी। दशरथ के मना करने पर कैकई नाराज होकर कोप भवन चली गई, जहां दशरथ ने कैकई की काफी अनुनय-विनय की। जब कैकई नहीं मानी तो राजा दशरथ को दोनों वरदान दे दिए। कैकेई की भूमिका दीपक तड़ागी और दशरथ की भूमिका जगदीश पचौली ने निभाई।
विज्ञापन


स्वांला की रामलीला में भगवान राम ने शिव धनुष तोड़कर सीता का वरण किया। यहां धनुष यज्ञ से लेकर लक्ष्मण-पशुराम संवाद तक की रामलीला हुई। चंपावत छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष गौरव पांडेय मुख्य अतिथि थे। राम  की भूमिका कमल भट्ट, लक्ष्मण की भूमिका राहुल भट्ट, सीता  की भूमिका हरीश, रावण की भूमिका शंकर भट्ट ने निभाई।  

धौन में पंचमी से शुरू हुई रामलीला का शुभारंभ ग्राम प्रधान भुवन भट्ट ने किया। लीला में नटी-सूत्र धार से लेकर सभी राजाओं का शिव भगवान से वर प्राप्त कर व राम जन्म तक की लीला का मंचन हुआ। कमेटी अध्यक्ष लाल सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। बड़ोली में भी शनिवार को ग्राम प्रधान प्रकाश थ्वाल ने लीला का श्रीगणेश किया।  
विज्ञापन


लोहाघाट की लीला में स्वयंवर के बाद सीता को लेकर राम, लक्ष्मण का अयोध्या पहुंचना,  दशरथ द्वारा कैकयी को मनाना, भरत को राज्य और राम को वन जाने का वरदान, सीता का राम के साथ वन जाने की जिद करने तक की लीला का मंचन हुआ। कमेटी अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता और नरेश राय के संचालन में हुई रामलीला में सांसद भगत सिंह कोश्यारी भी शामिल हुए।  

उधर, कर्णकरायत में दशरथ-कैकई संवाद, दशरथ से भरत के लिए राज्य और राम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगा गया। सीता ने राम से कहा ले के चलोगे वन स्वामी नाहीं कि नाहीं, राम, लक्ष्मण, सीता द्वारा कौशल्य, सुमित्रा, कैकई से वन जाने की आज्ञा लेने के बाद दशरथ से आज्ञा लेने रे बाद वन को निकलने की लीला दिखाई गई। दशरथ की भूमिका नरेश माहरा, कैकई की भूमिका नमन मुरारी ने निभाई। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कैलाश फर्त्याल की अध्यक्षता में हुई लीला का संचालन उत्तम फर्त्याल और संजय ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें