पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लोहाघाट में नारेबाजी करते शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन मंच के बैनर तले कर्मचारियों ने रैली निकालकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल नहीं किया जाएगा, कर्मचारी चुप नहीं बैठेंगे। इसे लेकर संगठन ने वित्तमंत्री प्रकाश पंत को ज्ञापन भी भेजा।
रविवार को प्रांतीय कोर कमेटी सदस्य संजय कुमार, जिलाध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी, जिला मंत्री प्रकाश तड़ागी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने अक्तूबर 2005 से नियुक्त अधिकारी-कर्मचारियों और शिक्षकों को दी जाने वाली पेंशन व्यवस्था समाप्त कर नई अंशदायी पेंशन लागू की है। इसके चलते सेवानिवृत्ति के बाद कर्मियों का भविष्य असुरक्षित हो गया है।
इस मौके पर पान सिंह मेहता, जीवन चंद्र ओली, शंकर अधिकारी, त्रिभुवन उपाध्याय, सत्येंद्र चौहान, केसी खर्कवाल, बीडी जोशी, एलएम तिवारी, राजूशंकर जोशी, जीडी पंत, चंद्रलाल साह, नित्यानंद मिश्र, बीसी दुम्का, दीपक रावत, राज किशोर ओली आदि मौजूद थे।