फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहादत दिवस पर किया शहीद जगदीश को याद

Sat, 10 Oct 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए फागपुर निवासी जगदीश चंद को श्रद्धांजली देते हुए उनकी आत्मशांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। शहीद की माता शांति देवी और पत्नी गीता देवी को शाल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद ने शहीद का स्मारक बनाने  का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन


फागपुर पंचायत घर में समिति अध्यक्ष कै.भानी चंद की अध्यक्षता और पुष्कर चंद के संचालन में हुए कार्यक्रम में शहीद को याद किया गया। विशिष्ट अतिथि प्रधान गीता देवी ने अपने कार्यकाल में गांव में शहीद द्वार बनाने का भरोसा दिया। शहीद के नाम पर पेट्रोल पंप या गैस एजेंसी खुलवाएं जाने की परिजनों की मांग को पूर्व सैनिक संगठन ने पूरा कराने को राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री से गुहार लगाने का भरोसा दिया।

ग्रामीण जनक चंद ने अपनी ओर से शहीद की माता को शाल भेंट किया। कार्यक्रम में समिति के सचिव कै. मोहन चंद, परमानद कापड़ी, नंदन  सिंह, हरीश कापड़ी, टीआर आर्या, तारा चंद, एसएस खोलिया, प्रवक्ता भूपाल भट्ट, लक्ष्मण चंद, कृष्णानंद कापड़ी, हर्ष सिंह चौहान, राजेंद्र चंद, चंद्रशेखर चंद, राजेंद्र चंद के अलावा उप प्रधान विमला देवी, आनंद सिंह महर  आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


शहादत दिवस पर बांटी कापियां
नेशनल कांग्रेस ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव आनंद सिंह महर ने 10 अक्तूबर 2010 को जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए 9 पैरा रेजीमेंट के शहीद जगदीश सिंह की स्मृति में अंबेडकर ग्राम फागपुर के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को काफी बांटी। इस मौके पर विक्की कापड़ी, विक्रम, अनीता पंत, गोपाल, बसंत सिंह, बीरु, लक्की, मोहन, गोविंद सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें