फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि धाम मार्ग में हनुमान चट्टी के पास दरकी पहाड़ी, एक घंटा बाधित रहा मार्ग

विज्ञापन
पूर्णागिरि धाम मार्ग में हनुमान के समीप दरकी पहाड़ी के मलवे से बंद मार्ग। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम मार्ग पर हनुमान चट्टी के पास अचानक दरकी पहाड़ी का मलबा आने से यातायात करीब एक घंटे बाधित रहा। लोनिवि की टीम ने जेसीबी से मलवा हटाकर यातायात सुचारु किया। बताया कि हनुमान चट्टी के पास की पहाड़ी से अब भी मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम करीब चार बजे हनुमान चट्टी के पास पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी के मलबे से पूर्णागिरि मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। सूचना पर लोनिवि की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंच गई। लोनिवि एई एपीएस बिष्ट ने बताया कि जेसीबी से मलबा हटाकर यातायात सुचारु कर दिया गया है। बता दें कि गत वर्ष से हनुमान चट्टी के पास की पहाड़ी लगातार दरक रही है। बरसात के मौसम में भी इस पहाड़ी के मलबे ने कई बार मार्ग बाधित किया था। मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय ने बताया कि पहाड़ी दरकने से हादसे का खतरा बना हुआ है। उन्होंने लोनिवि से जल्द सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें