फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दुधौरी भगवती महोत्सव में मची सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Thu, 02 Oct 2025 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के दुधौरी में आयोजित भगवती महोत्सव का शुभारंभ करते भाजपा नेता मुकेश महराना। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
चंपावत। जिले के पाल बिलौन क्षेत्र के दुधौरी में भगवती महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें कुमाऊं लोक कला दर्पण लोहाघाट की टीम ने शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को देर शाम महोत्सव का शुभारंभ भाजपा नेता और जिला पंचायत प्रतिनिधि मुकेश महराना ने किया। कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण लोहाघाट के कलाकारों ने प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। लोक गायिका बबीता देवी ने सुरीली आवाज में गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दर्शकों ने खूब आनंद लिया।
कलाकारों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली लोकनृत्यों के साथ ही झोड़ा चांचरी की प्रतुतियां दी। कार्य्रक्रम का संचालन गंगा सिंह बिष्ट ने किया। वहां पर समिति अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, अनिल सिंह, अशोक सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, नारायण सिंह बिष्ट, कुमार शिवा, गंगा सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें