फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत जिले के प्रकाश विहीन क्षेत्र होंगे जगमग

Thu, 02 Oct 2025 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। उरेडा की ओर से जिले के विभिन्न स्थानों पर सोलर लाइटें लगाने की कवायद की जा रही है। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद लाइटें लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। जिले में प्रकाश व्यवस्था से विहीन पाटी, बाराकोट, लोहाघाट, चंपावत के ग्रामीण क्षेत्रों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

करीब 72 लाख रुपये की लागत से इन लाइटों को जिले के विभिन्न स्थानों पर लगाया जाएगा। इससे क्षेत्र में प्रकाश की बेहतर सुविधा होने के साथ ही रात में भी उजियारा बना रहेगा। परियोजना अधिकारी चांदनी बंसल ने बताया कि इन लाइटों को लगाने के लिए फिलहाल टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने बताया कि करीब 30 से अधिक स्थानों पर लाइट लगाई जानी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें