टनकपुर के ज्ञानखेड़ा में गौर-महेश की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाती महिलाएं।
- फोटो : TANAKPUR
ज्ञानखेड़ा में बुधवार को गौरा-महेश की मूर्ति विसर्जन के साथ आठूं पर्व का समापन हुआ। इससे पूर्व महिलाओं और पुरुषों ने विभिन्न गीत गाकर गौरा-महेश की स्तुति की।
जगदीश उप्रेती के आवास पर आयोजित आठूं पर्व में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गौरा-महेश की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर तुलसी उप्रेती, शांति गड़कोटी, पार्वती गहतोड़ी, गंगा जोशी, कमला खर्कवाल, निवर्तमान ग्राम प्रधान नीतू गोस्वामी, जानकी बोरा, शकुंतला मेहता, तुलसी सुगड़ा, कै. चंद्रशेखर गहतोड़ी, जमन सिंह भंडारी, सूरज नाथ, जगदीश उप्रेती आदि मौजूद थे।