फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के दूसरे सोमवार को भी हर-हर महादेव से गुंजायमान रहा शारदा घाट, जल लेने उमड़े कांवड़ जत्थे

विज्ञापन
टनकपुर से शारदा का जल लेकर चकरपुर स्थित बनखंडी महादेव मंदिर में जलाभिषेक को जाते टनकपुर के कांवड? - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
सावन माह के दूसरे सोमवार को भी शिवालयों में शिवभक्तों की खासी भीड़ रही। भक्तों ने शिव मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं शिवभक्तों के कांवर दलों से समूचा क्षेत्र हर-हर महादेव से गुंजायमान रहा। भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए शारदा से जल लेने को पहुंचे कांवड़ियों की टोली का दिनभर शारदा घाट में तांता लगा रहा।
विज्ञापन

टनकपुर से भी कांवड़ियों का जत्था शारदा से जल लेकर चकरपुर स्थित बनखंडी महादेव मंदिर को रवाना हुआ। इससे पूर्व यजमान अजय अग्रवाल के नेतृत्व में कांवड़ियों ने क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया। जत्थे में अक्षय गर्ग, संजय गर्ग, मनीष अग्रवाल, अतुल शारदा, मनीषा अग्रवाल, अर्चित माही, अमित समेत काऊपी संख्या में शिवभक्त शामिल थे।
इधर चकरपुर के खेतलसंडा मुस्ताजर से हर वर्ष की भांति इस बार भी थारू जनजाति की महिलाओं का कांवड़ जत्था भी करीब 20 किमी. की पैदल यात्रा कर शारदा से जल लेने पहुंचा।
विज्ञापन

जत्थे में शामिल मानकली, उर्मिला राणा, प्रेमकली राणा, अहिल्या राणा, प्रेम सिंह राणा, राधेश्याम राणा, मैसा सिंह राणा ने बताया कि वे पिछले दस सालों से सावन माह में कांवड़ यात्रा कर शारदा का जल लेजाकर चकरपुर स्थित बनखंडी महादेव मंदिर और गांव में शिवालय में भगवान शिव का जलाभिषेक करते आ रहे हैं।

चकरपुर के खेतलसंडा मुस्ताजर से शारदा से जल लेने टनकपुर पहुंचा थारू जनजाति की महिलाओं का कांवड़ ज?- फोटो : TANAKPUR

टनकपुर के पंचमुखी महादेव मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करतीं महिलाएं।- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें