फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतीखान दीप महोत्सव में मचा सांस्कृतिक धमाल

विज्ञापन
खेतीखान के दीप महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
खेतीखान के दीप महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। महोत्सव की चौथी शाम खटीमा के कलाकारों के नाम रही। कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेशराज देउपा की अध्यक्षता में हुई सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल और जिला पंचायत सदस्य विजय बोहरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधायक ने आयोजन के लिए अपनी ओर से 31 हजार रुपये का सहयोग दिया।
अशोक खड़का के नेतृत्व में आए कलाकारों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली और नेपाली गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। कलाकारों की प्रस्तुति नंदा राजजात यात्रा, बगवाल नृत्य, घस्यारी नृत्य और कृष्ण राधा की झांकी सराही गई।
विज्ञापन

गायक रविराज की ओर से प्रस्तुत पहाड़ छूटी गो, परदेश जाना ले पहाड़ छूटी गौ, लाली हो लाली होंसिया पधानी लाली तीलै धारो बोला, कां छ तेरो जलेबी को डाब, ओ हिमा जाग, चांदी बटन दाज्यू कुर्ती कॉलर में आदि गीतों पर दर्शक अपने स्थानों में झूमने लगे।
कलाकार कोमल, सिवानी, पूजा, बासु, नीरज, बंटी, शिवराज, अमित आदि ने भी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। आयोजन समिति के संदीप कलखुड़िया, सुमित कलखुड़िया, संजय, प्रियंका, नारायण, मनीष भट्ट आदि ने विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर विक्रम गोस्वामी, दीपक जोशी, केशर अधिकारी आदि मौजूद थे।

खेतीखान के दीप महोत्सव में मनमोहक प्रस्तुति देते कलाकार।- फोटो : LOHAGHAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें