फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप खाई में गिरी, एक की मौत

विज्ञापन
घायल बिशन सिंह। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
दिवाली की पूर्व संध्या पर शनिवार देर शाम बाराकोट में ढटीगांव के पास एक जीप गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। जबकि चालक बुरी तरह जख्मी हो गया। जीप में चालक सहित दो ही लोग सवार थे। दोनों लोग पडासूसेरा गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम रैघांव से पडासूसेरा गांव जा रही एक बोलेरो जीप ढटीगांव के पास एकाएक बेकाबू होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना की जानकारी लगने पर गांव के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंच फंसे लोगों को बाहर निकाला। दोनों जख्मी लोगों को निजी वाहन से लोहाघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां इलाज के दौरान बिशन सिंह (61) पुत्र लाल सिंह ने दम तोड़ दिया।
चिकित्साधीक्षक डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि दूसरे घायल ड्राइवर विक्रम सिंह (33) पुत्र बहादुर सिंह का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। तहसीलदार अबरार अहमद और राजस्व उपनिरीक्षक सुनील सिंह ने अस्पताल पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. हर्ष सिंह ऐरी ने बताया कि जरूरी इलाज के बाद सिर में चोट के मद्देनजर घायल को हायर सेंटर हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। बिशन सिंह का रविवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें