फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पाटी ः एड़ी बालकृष्ण मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Sat, 16 Aug 2025 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी ब्लॉक के भिंगराड़ा में एड़ी बालकृष्ण मेले में भगवान कृष्ण का श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। केराली से देव डांगर अवतरित होकर एड़ी बालकृष्ण मुख्य मंदिर तक आए और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

इस दौरान भगवान कृष्ण और राधा रानी की भव्य शोभायात्रा निकाली। सभी श्रद्धालुओं ने देव डांगरों और शोभायात्रा में फूलों और अक्षत की बारिश कर पूजा की। मेला प्रांगण में स्थानीय महिलाओं ने कुमाऊंनी वेशभूषा में झोड़ा, चांचरी गायन किया।
मेले में शिक्षक प्रकाश भट्ट ने अपने भाई बाला दत्त की स्मृति में सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता का आयोजन किया। इससे पूर्व शुक्रवार को कलशयात्रा के शुभारंभ मुख्य पुजारी मनोज जोशी, जगदीश जोशी के मंत्रोच्चारण के साथ हुआ।
विज्ञापन

मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिपं सदस्य सोनू बोहरा और वन क्षेत्राधिकारी हिमालय सिंह टोलिया ने किया। यहां मेला कमेटी के अध्यक्ष मुकेश महराना, गीता भट्ट, निर्मला जोशी, ममता भट्ट, दिनेश भट्ट, कमला भट्ट, दीपक, टीकाराम जोशी, रश्मि, दिव्या, उषा भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें