फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मां पूर्णागिरि मेले का हुआ समापन, तीन माह में पहुंचे 20 लाख से अधिक लोग

Sun, 15 Jun 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। उत्तर भारत के प्रमुख मां पूर्णागिरि मेले का रविवार को समापन किया गया। 15 मार्च से 15 जून तक मेले में करीब 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए।
विज्ञापन

मेले के समापन पर मुख्य अतिथि डीएम नवनीत पांडे ने मां पूर्णागिरि के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना कर जनपद वासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद ठूलीगाड़ कार्यक्रम स्थल पर मेले के दौरान बेहतर कार्य करने पर कई विभागों के अधिकारियों, कर्मियों, पर्यावरण मित्रों, मंदिर समिति से जुड़े स्वयंसेवकों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में डीएम ने सभी का सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से पूर्णागिरि मेले के बेहतर आयोजन, मेला क्षेत्र में कई सुविधाएं मुहैया कराए जाने के लिए कई घोषणाएं की गई हैं जिन पर कार्य चल रहा है। इससे वर्ष भर मेले के संचालन को लेकर भी कार्रवाई चल रही है। आगामी वर्षों में श्रद्धालुओं को और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाओं समेत हेलीपैड निर्माण, पार्किंग निर्माण, संचार सुविधा के साथ ही कई बुनियादी, आधारभूत सुविधाओं को विकसित करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। मेले में करीब 6,78,418 पुरुष, 3,78,785 महिलाएं, 7,83,135 वरिष्ठ नागरिक समेत काफी संख्या में बच्चों ने भी मां के दर्शन किए।
पूर्णागिरि मंदिर समिति की ओर से अध्यक्ष किशन तिवारी ने डीएम को प्रतीक चिह्न भेंट किया। मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष भुवन पांडेय ने संचालन किया।
इधर, मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम आकाश जोशी ने बताया कि ठूलीगाड़ से आगे 20 जून तक लाइट, भैरव मंदिर में पुलिस बल, एक स्वास्थ्य कैंप की व्यवस्था रहेगी। इस मौके पर सीडीओ डाॅ. जीएस खाती, उप जिलाधिकारी अलकेश नौडियाल, सीओ वंदना वर्मा, एएमए जिला पंचायत कमलेश सिंह बिष्ट, तहसीलदार टनकपुर जगदीश गिरी, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, मंदिर समिति के अनेक सदस्य अन्य पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें