फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बनबसा स्थित 279 ट्रांजिट कैंप ने मनाया सातवां स्थापना दिवस

Sun, 15 Jun 2025 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पंचशूल ब्रिगेड की ओर से रविवार को बनबसा सेना छावनी में 279 ट्रांजिट कैंप ने स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। मुख्य अतिथि बनबसा सेना छावनी स्थित 26 राजपूत रेजिमेंट के स्टेशन कमांडर कर्नल अशोक तपाड़िया (सेना मेडल) और विशिष्ट अतिथि एनएचपीसी के बनबसा स्थित टनकपुर पावर स्टेशन के महाप्रबंधक मोहम्मद जावेद अंसारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

बनबसा सेना छावनी स्थित 279 ट्रांजिट कैंप के सातवां स्थापना दिवस पर ट्रांजिट कैंप कर्मियों और परिजनों के अलावा अतिथियों का स्वागत किया गया। ट्रांजिट कैंप के ओसी ले. कर्नल राहुल जायसवाल ने ट्रांजिट कैंप के संबंध में जानकारियां दीं।
उन्होंने बताया कि सात वर्ष पूर्व 15 जून को इसकी स्थापना हुई थी। ट्रांजिट कैंप के सूबेदार मेजर गुरमिंदर सिंह ने कैंप के कार्यों और गतिविधियों के संबंध में बताया। बताया कि चंपावत और पिथौरागढ़ जिले को आवागमन करने वाले सैनिकों के लिए इस कैंप का खास महत्व है। इस मौके पर स्टेशन हेडक्वार्टर प्रशासन ने ट्रांजिट कैंप को एक ई-रिक्शा भेंट किया।
विज्ञापन

वहां गौरव सेनानी कल्याण समिति बनबसा टनकपुर के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद, उपाध्यक्ष कैप्टन हरीश कापड़ी, सचिव कैप्टन गोविंद बल्लभ भट्ट के अलावा बड़ी संख्या में अतिथि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें