फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं के उमड़ने से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। सोमवार को करीब 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगी। इस बीच रुक-रुक कर बारिश के चलते दिन गर्मी से कुछ राहत मिलते ही दिन में भी मुख्य मंदिर में लंबी-लंबी कतार लगती रही।
विज्ञापन

मां के दर्शन के बाद श्रद्धालु शारदा घाट में स्नान और नेपाल के ब्रह्मदेव मंडी स्थित बाबा सिद्धनाथ के दर्शन के लिए भी उमड़ रहे हैं। मंदिर कमेटी अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि मुख्य मंदिर में 24 घंटे मां के दर्शन की समिति की ओर से व्यवस्था की गई है। इस बीच बरसात होने से गर्मी से कुछ राहत मिली है और दिन में भी अधिक संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। होली के तत्काल बार 15 मार्च से आरंभ मेले की अवधि 15 जून तक निर्धारित की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें