फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नवरात्र के दूसरे दिन 35 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए

Mon, 31 Mar 2025 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर के मां पूर्णा​गि​रि धाम में द्वितीय नवरात्रि पर मां के दर्शन को आगे बढ़़ते श्रद्धालु। सं
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेले में नवरात्रि के पहले दिन से श्रद्धालुओं का उमड़ना दूसरे दिन भी जारी रहा। इस बीच धाम में ठूलीगाड़ से भैरव मंदिर के बीच दूसरे दिन शटल सेवा वाहन सुचारु रहने से श्रद्धालुओं को राहत मिली। पुलिस यातायात व्यवस्था को लेकर अलर्ट मोड पर रही। मेला मजिस्ट्रेट अलकेश नौडियाल और मंदिर समिति के लोग व्यवस्थाओं को सुचारु करने में जुटे रहे। पहली नवरात्र में दर्शन कर लौटी भीड़ नगर में पहुंचते ही मां के जयकारों की गूंज रही। शारदा घाट में श्रद्धालु स्नान के लिए उमड़ते रहे।
विज्ञापन

पहली नवरात्रि में रविवार को सुबह छह घंटे तक जाम में श्रद्धालु फंसे। प्रशासन ने बमुश्किल जाम को खुलवाया। इस बीच धाम में हजारों श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। द्वितीय नवरात्र को भी श्रद्धालुओं का रेल, बस, निजी वाहन, पैदल जत्थों के आने का क्रम जारी रहा। श्रद्धालुओं ने शारदा घाट में शारदा नदी के पावन जल में स्नान किया और नेपाल के ब्रह्मदेव स्थित बाबा सिद्धनाथ के दर्शन किए। इससे नगर क्षेत्र में भी मां के जयकारों की गूंज है। मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि तीन-तीन बैरिकेडिंग से होकर श्रद्धालु आगे बढ़ रहे हैं। अब रात को भी अधिक लंबी कतार लग रही है। मुख्य मंदिर में एसआई देवनाथ गोस्वामी टीम के साथ लंबी कतार को व्यवस्थित करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें