फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये धरती कत्यूरों के तप ज्ञान की है...

विज्ञापन
देवीधुरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
बगवाल मेले के समापन के बाद शनिवार शाम को कवि सम्मेलन हुआ। स्वतंत्रता सेनानी पंडित घनश्याम शास्त्री की स्मृति में हुए कवि सम्मेलन का श्रीगणेश पीठाचार्य कीर्ति बल्लभ जोशी ने किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. बीसी जोशी के संचालन में आयोजित कवि सम्मेलन में दीपक बिष्ट ने कहा, ये धरती कत्यूरों के तप ज्ञान की है, ये मिट्टी चार खाम के शीश दान की हैै..., बाजपुर के कवि बादल बाजपुरी ने कहा, उपवन से जो फूल का गुच्छा टूट गया, पत्ता-पत्ता रूठ गया..., कानुपर के डॉ. ओम शंकर ने कहा, जमाने वाले मैंने वो दौर भी देखा है, छीन लेते हैं निवाला खिलाने वाले... कविता पेश की। इनके अलावा डॉ. उमा शेर, पंतनगर के डॉ. रजनीश पांडेय ने भी काव्य पाठ किया।
इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया, विनोद गड़कोटी, रमेश राणा, दीपक चम्याल, दिनेश चम्याल आदि मौजूद थे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम : सांझ पड़ी कामना किना वंदना...
पाटी (देवीधुरा)। मां बाराही धाम देवीधुरा में बगवाल मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को देर तक बांधे रखा। मेला कमेटी अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया की अध्यक्षता और प्राचार्य भुवन चंद्र जोशी व कीर्ति बल्लभ जोशी के संचालन में हुई सांस्कृतिक संध्या में गोल्ज्यू जन्मभूमि सांस्कृतिक कला मंच के कलाकारों ने नंदा देवी राजजात यात्रा के साथ कार्यक्रमों का आगाज किया।
विज्ञापन

कलाकारों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, राजस्थानी आदि गीतों की दिलकश प्रस्तुतियां दी। सांझ पड़ी कामना किना वंदना से कार्यक्रमों का श्रीगणेश हुआ। हाई काकड़ी झील मां, नूण पिसौ सिले मां गीत की शानदार प्रस्तुति दी। सरोज राजन के नेतृत्व वाली सांस्कृतिक टीम में कमला पंत, चांदनी राजन आदि शामिल थे।
लोहे के बर्तन के मुरीद हो रहे लोग
पाटी (देवीधुरा)। बगवाल के मेले में कारोबारी गतिविधियां प्रतिकूल मौसम के बावजूद जारी है। स्थानीय लोहे के बर्तनों को लेकर लोगों में खूब उत्साह है। लोहे के कारोबारी सुभाष राम, जीवन आदि का कहना है कि धूनाघट, बाराकोट आदि क्षेत्रों में बने लोहे के बर्तन बेहद मजबूत है। कढ़ाई, भगोने सहित तमाम बर्तन 350 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहे हैं। इन कारोबारियों का कहना है कि लोग इन बर्तनों को हाथोंहाथ ले रहे हैं।
मेला क्षेत्र से चार नमूने लिए गए
पाटी (देवीधुरा)। देवीधुरा मेला क्षेत्र से खाद्य सुरक्षा टीम ने मिठाई, पकोड़ी और अन्य बासी खाद्य सामग्रियों को फिकवाया। उन्होंने खाद्य सामग्रियों को ढकने और ताजी सामग्री की बिक्री करने के निर्देश दिए। चंपावत की जिला खाद्य अधिकारी योगिता तिवारी के नेतृत्व में गई टीम ने पाटी में चार खाद्य सामग्री के नमूने लिए। टीम में कमल सिंह भी शामिल थे।

देवीधुरा में कवि सम्मेलन के दौरान मौजूद कवि।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें