चंपावत में कलश संगीत समिति की भजन संध्या में मौजूद संगीत प्रेमी।
- फोटो : CHAMPAWAT
तृतीय नवरात्र को कलश संगीत समिति की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। गोरलचौड़ मार्ग पर स्थित धर्म सिंह अधिकारी के आवास में सर्वप्रथम संजय जोशी ने हे शंभु बाबा मेरे भोले नाथ तीनों लोक में तू ही तू... भजन से भजन संध्या का शुभारंभ किया।
इसके बाद गिरीश चंद्र पंत ने जो बैठे चरणों में तिहारे, तरुण जोशी ने लगन हरि से लगा बैठे भजन की प्रस्तुति दी। बृजमोहन जोशी, शांति जोशी, आदित्य भट्ट और आयुष भट्ट ने शानदार प्रस्तुति दी। देर रात तक चली भजन संध्या में मानस पंत ने भगवान मेरे घर आए थे या और पार्थ गड़कोटी ने डगर चलत छेड़े श्याम सखी री और दिनेश चंद्र बिष्ट ने प्रभु जी मेरे अवगुण चित ना धरो, प्रेमबल्लभ भट्ट ने रे मन मुसाफिर निकलना पड़ेगा तथा धर्म सिंह अधिकारी ने मन की आंखें खोल, खीमा थ्वाल ने मैया खो गया मेरा दिल तेरे पहाड़ों में की शानदार प्रस्तुति दी।
तबले पर संजय जोशी, दिनेश बिष्ट, शांति जोशी, रोहित खर्कवाल, विनय चंद्र जोशी आदि ने ताल ठोकी। इस दौरान आयुष भट्ट ने नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में एनडी गडक़ोटी, कमल राय, त्रिभुवन अधिकारी, बंशीधर थ्वाल, अंजू भट्ट, मनोज भट्ट, धर्मवीर सिंह, पुष्पा अधिकारी, पार्वती अधिकारी आदि संगीत प्रेमी मौजूद रहे।