फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत नेपाल मिलकर लड़ेंगे कोरोना महामारी से

विज्ञापन
चंपावत के डीएम विनीत तोमर। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
भारत नेपाल अधिकारियों की बैठक में कोरोना महामारी से बचाव के साथ ही सीमा की समस्याओं के समाधान का फैसला लिया गया। कई मामलों पर आपसी सहमति बनी तो नो मैंस लैंड पर अतिक्रमण व टूटे सीमा स्तंभों के समाधान को दोनों देशों के सर्वेक्षण विभाग के सर्वे के बाद समाधान का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बनबसा स्थित एनएचपीसी के सभागार में डीएम विनीत तोमर की अध्यक्षता और एसडीएम हिमांशु कफल्टिया के संचालन में बैठक हुई। इसमें दोनों देशों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कारगर कदम उठाने पर सहमति बनी। नेपाल के सीडीओ (जिलाधिकारी) राम कुमार महतो ने दोनों देशों के साथ सामंजस्य और सहयोग कर इसके निदान की बात कही। टनकपुर के पास ब्रह्मदेव में नोमैंस लैंड पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने, सीमा विवाद, टूटे व लुप्त बार्डर पिलर आदि की समस्या को दोनों देशों के सर्वेक्षण विभागों के सर्वे के बाद निर्णय लेने पर सहमति बनी।
नेपाल से भारत आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग करने, नेपाल जाने को पंजीकरण फार्म को सरल करने, भारतीयों को बाइक पर नेपाल जाने देने के बारे भारतीय प्रशासन ने अपना पक्ष रखा। एसपी लोकश्वर सिंह ने नेपाल प्रशासन से कैसीनो जाने वाले भारतीयों के नाम देने की बात कही। नेपाल प्रशासन ने शारदा बैराज पर बाइक चालकों के लिए गेट खोलने की मांग उठाई। मादक पदार्थों, मानव व वन तस्करी पर रोक लगाने के लिए दोनों देशों के अधिकारियों में सहमति बनी।
विज्ञापन

नेपाल कस्टम अधिकारियों ने दोनों देशों के हितों को देखते हुए साइकिलों पर कैरियरों द्वारा बनबसा से नेपाल सामान जाने पर रोक लगाने की बात कही। उन्होंने जीएसटी बिलों पर सामान नेपाल भेजने का समर्थन किया।
वहां एडीएम टीएस मर्तोलिया, सीओ अविनाश वर्मा, एसीएमओ एचएस ह्यांकी, नेपाल के सहायक सीडीओ अशोक कुमार भंडारी, एसपी उमा प्रसाद चतुर्वेदी, डिप्टी इंवेस्टिंग डायरेक्टर कमल प्रसाद, कस्टम आफिसर मिमांगसा आदि थे।
- लंबे समय बाद हुई भारत नेपाल अधिकारियों की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुईं। दोनों देश मिलकर कई मसलों का हल निकालेंगे। कोविड संक्रमण से बचाव के लिए दोनों देश मिलकर कार्य करेंगे। - राम प्रसाद महतो, सीडीओ नेपाल
- श्री पूर्णागिरि धाम का मेला 30 अप्रैल तक निर्धारित है। कोरोना महामारी के बढ़ते खतरों को देखते हुए मास्क लगाना व सामाजिक दूरी का नियम आवश्यक कर दिया है। रात्रि कर्फ्यू लगाने पर विचार किया जाएगा। कहा कि भारत नेपाल अधिकारियों की बैठक में कई मसलों का हल निकाला गया है। - विनीत तोमर, डीएम
- दोनों देशों के अधिकारियों की बैठक में तस्करी पर रोक को आपसी सहमति बनी। दोनों देश तस्करी रोकने में एक दूसरे की मदद करेंगे। मानव तस्करी के तहत किशोरियों, युवतियों व महिलाओं को सीमा पर आवागमन करने के लिए आईडी रखने का सुझाव दिया गया। सीमा पर चल रहे अवैध सवारी वाहनों पर कार्रवाई करते हुए दो दिन में पुलिस ने 41 वाहन जब्त किए हैं। - लोकेश्वर सिंह, एसपी

बनबसा एनएचपीसी सभागार में भारत नेपाल के अधिकारी।- फोटो : TANAKPUR

बनबसा एनएचपीसी सभागार में भारत नेपाल के अधिकारी।- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें