फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: छह दिनी लड़ीधूरा महोत्सव में होंगे खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम

Sun, 13 Oct 2024 10:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट के प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव का आकर्षक झांकियों के साथ शुभारंभ हो गया है। रविवार को मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने पूजा अर्चना के साथ विधिवत महोत्सव का उद्घाटन किया। विधायक ने महोत्सव को नई ऊंचाईयां देने के लिए आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर जहां छलिया नर्तक अपनी शानदार कलाकारी दिखा रहे थे, वहीं विभिन्न विद्यालयों, सामाजिक संगठनों, और सांस्कृतिक दल अपनी सांस्कृतिक विरासतों को संरक्षित करने का संदेश देते नजर आए।
विज्ञापन

लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच बाराकोट के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी ने बताया कि महोत्सव में उत्तराखंड सहित अन्य प्रदेशों से कई सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुतियां देंगे। बच्चों की शैक्षिक, खेलकूद आदि प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। संचालन प्रदीप ढेक ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदाबल्लभ बगौली, लोकमान अधिकारी, दुर्गेश जोशी, जगदीश अधिकारी, नवीन जोशी, राजेश अधिकारी, महेंद्र अधिकारी, किशोर जोशी, ऋतेश वर्मा, रजत वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें