लोहाघाट (चंपावत)। नगर के जीआईसी मैदान में 14 अक्तबूर सोमवार से होने वाली राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। उद्घाटन मुकाबला पिथौरागढ़ डीएससी और चंपावत के बीच खेला जाएगा। लोहाघाट फुटबाल संघ के अध्यक्ष बृजेश माहरा ने बताया कि सोमवार 14 अक्तूबर से लोहाघाट जीआईसी खेल मैदान में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शुरू होगी। प्रतियोगिता में लोहाघाट बीबीसी, चंपावत, पिथौरागढ़ डीएससी, पिथौरागढ़ विण, नेपाल, हल्द्वानी, देहरादून और टनकपुर की टीम प्रतिभाग कर रही हैं। आयोजन की तैयारियों में फुटबाल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता, डॉ. महेश ढेक, छत्र सिंह ढेक, दीपक महर, अजय ढेक, भूप्पी माहरा, नरेंद्र अधिकारी, दीपक सुतेड़ी, नवीन कनौजिया, विमल मेहता, जीवन राय आदि जुटे हैं।