फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास काटूलो ईजू ऊंचा डांडा में...

Sun, 08 Nov 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली बाराकोट के काकड़ गांव में तीन दिनी सांस्कृतिक महोत्सव शुरू हो गया है। घास काटूलो ईजू ऊंचा डांडा में...समेत कई प्रस्तुति देकर कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के कलाकारों ने सांस्कृतिक संध्या अपने नाम की।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान गिरीश अधिकारी की अध्यक्षता एवं प्रकाश अधिकारी के संचालन में जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी ने महोत्सव का आगाज किया। उन्होंने कहा गांव में कोई भी आवासहीन व्यक्ति खुले आसमान के नीचे नहीं रहेगा। उनके लिए आवास की व्यवस्था करने की उन्होंने घोषणा की। महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या भैरव राय के नेतृत्व में आए कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के कलाकारों के नाम रही। आशा फर्त्याल, अंजना बोरा, किशोर कांछा, प्रदीप कुमार की प्रस्तुति मेरा द्योरा मोहना तेरी केमुएं गाड़ी, घास काटूलो ईजू ऊंचा डांडा में, हिट दगड़ी कमला, अल्मोड़ में मेरो बंगला, नैनीताल की बिमला रानी रूमझुमा आदि पर दर्शक थिरकने लगे।

हास्य कलाकार तेज सिंह और भैरव की प्रस्तुति गुरु-चेला पर दर्शक लोट-पोट होते रहे। महोत्सव की शुरुआत सिद्धि विनायक की वंदना के साथ की गई। इस मौके पर प्रहलाद सिंह अधिकारी, लोकमान सिंह अधिकारी, दीवानी राम, खीम सिंह, निर्मल नाथ, राम प्रसाद कालाकोट, ज्येष्ठ उप प्रमुख रूपा गोस्वामी, हरि दत्त, हरीश वर्मा, सुनील वर्मा, उर्वादत्त जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें