टनकपुर (चंपावत)। उत्तरायणी से 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर में मूर्ति की प्रतिष्ठा समारोह तक प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। टनकपुर शारदा घाट पर भी सांस्कृतिक उत्सव शुरू हो गया है। ईओ नगर पालिका भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने बताया कि शारदा तट पर आकर्षक लाइटिंग की गई है। इससे पहले नगर पालिका परिषद ने स्वच्छता अभियान चलाया। जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने क्षेत्र का निरीक्षण कर इंतजामों का जायजा लिया।
समारोह में शारदा आरती,भजन संध्या के साथ प्रसाद वितरण होगा। नोडल अधिकारी संगीतज्ञ डॉ. पंकज उप्रेती ने बताया कि आने वाले दिनों में शास्त्रीय रागों पर आधारित शानदार जुगलबंदी की मंचीय प्रस्तुति भी देखने को मिलेगी। संवाद