रेगडू के दशहरा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
- फोटो : LOHAGHAT
बाराकोट ब्लॉक में रेगड़ू में जारी दशहरा महोत्सव संपन्न हुआ। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के अलावा देवडांगरों ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। लोक सांस्कृतिक कला दर्पण लोहाघाट के कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुतियों से दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।
सोमवार शाम को लोहाघाट की लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के अध्यक्ष भैरव राय के नेतृत्व में आई टीम ने दिलकश प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने जै हो नंदा देवी तेरी जै बोला वंदना से कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। दल के प्रसिद्ध लोक गायक प्रदीप कुमार की पहाड़ को ठंडो पानी पिआली हिट सरू, पहाड़ मेरो घुमियाली की प्रस्तुति पर दर्शक झूमने लगे।
कलाकारों ने तेरी रंग्याली पिछौड़ी कमू, हाय चवनी बूटा साजीरे कमू जी रये, तेरो मेरो साथ छ यो पेला जनम मां, आए हाय रे मेरे मन की कली, लाल चुन्नी कुर्ती यो तेरी काली, त्वे देखी सिटी ताली बजूंछी पूरी थल की बाजार, हाय ककड़ी झिले मां नून पिस्यों सिला मां आदि की प्रस्तुति देकर देर रात तक समा बांधा। दल में आए कलाकार प्रियंका राजन, पूजा बोनाल, भावना कुलियाल, आशा फर्त्याल, मंजू फर्त्याल, हेमा गोस्वामी, गौरव कौशल विकास, अजय और पंकज ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली, पंजाबी गीत प्रस्तुत किए।