फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीताराम मंदिर कमेटी ने निकाली जगत जननी मातेश्वरी की शोभायात्रा

विज्ञापन
टनकपुर में जगत जननी मातेश्वरी की शोभायात्रा निकालते सीताराम मंदिर कमेटी से जुड़े भक्त। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
विजयदशमी पर्व पर मंगलवार को सीताराम मंदिर कमेटी ने जगत जननी मातेश्वरी की शोभायात्रा निकाली। मंदिर प्रांगण से श्री श्री 108 चित्रकूट दास जी महाराज की अगुवाई में निकली शोभायात्रा समूचे शहर से होते हुए शारदा स्नानघाट पर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

इस मौके पर लोगों ने जगह-जगह शोभायात्रा को रोक जगत जननी मातेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा में मंदिर कमेटी अध्यक्ष रोहताश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, धर्मानंद पांडेय, महामंत्री नरेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, सह मंत्री दिनेश चंद्र भट्ट के अलावा संजय गर्ग, वैभव अग्रवाल, अभिषेक गर्ग, गिरिजा सुमन गुप्ता, ईश्वर चंद बंसल, दीपक बत्रा समेत काफी संख्या में देवी भक्त शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें