चंपावत जिले के मल्लाकमलेख में चल रही शिव पुराण कथा सुनने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : CHAMPAWAT
पाटी ब्लाक के मल्लाकमलेख ऐड़ी बाबा मंदिर में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का आनंद लेने के लिए यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को कथा वाचक प्रकाश पांडेय ने शिव कथा का वाचन किया।
मुख्य यजमान भुुवन सिंह और उनकी पत्नी आशा देवी, नारायण सिंह, चतुर सिह, मोहन सिंह, बहादुर सिंह, सुंदर सिंह, पुष्कर सिंह, बलवंत सिंह रहे। पूजा-अर्चना का कार्यक्रम दयानंद पुजारी ने संपन्न कराया। इस दौरान धुनाघाट, बसोट, मल्ला कमलेख, पोखरी, तल्लाकोट, गहतोड़ा, पाटी, लधोन, तपनीपाल, खेतीखान, गोशनी से श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे।