फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत स्तर पर खोले जाएं कॉमन सर्विस सेंटर

विज्ञापन
चंपावत के पाटी ब्लाक में बीडीओ को ज्ञापन सौंपते ग्राम प्रधान। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। ग्राम प्रधान संगठन की जिला इकाई ने राज्य सरकार की ओर से सिर्फ न्याय पंचायतों (एनपी) में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) खोलने के निर्णय का विरोध किया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संगठन ने बीडीओ कार्यालय के माध्यम से पंचायतीराज मंत्री को ज्ञापन भेजा है। इसमें एनपी के बजाय ग्राम पंचायत (जीपी) स्तर पर सीएससी खोलने की मांग की गई है। बताया गया है कि सीएससी जीपी स्तर पर खोले जाने से ग्रामीण जनता के विभिन्न ऑनलाइन कार्य आसानी से हो सकेंगे। कहा गया है कि सभी जीपी में सीएससी संचालन के लिए पंचायत भवन उपलब्ध है, जबकि न्याय पंचायत स्तर पर प्रस्तावित सीएससी पर 15 से अधिक पंचायतों के ग्रामीणों की निर्भरता रहेगी। पाटी ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट की अगुवाई में ज्ञापन देने वालों में आशा मौनी, ज्योति राणा, उषा देवी, हेम शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें