फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीका लगाने को लेकर उमड़ी लोगों की भीड़

विज्ञापन
बाराकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराते लोग। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सरकार की ओर से 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना टीका लगाए जाने के आदेश के बाद उप जिला अस्पताल लोहाघाट में लोगों की भीड़ उमड़ आई। भीड़ केे चलते अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। भीड़ को नियंत्रण करने में नाकाम अस्पताल प्रशासन को पुलिस का सहारा लेना पड़ा। पुलिस के कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ पर काबू पाया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उपजिला अस्पताल में कोरोना का टीका लगाने के लिए 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग और कोरोना का दूसरा टीका लगाने के लिए बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे। टीका लगाने के लिए लोग सीधे टीकाकरण कक्ष में घुस गए। बुजुर्गों ने बताया कि उनके मोबाइल में कोरोना का दूसरा टीका लगवाने का मैसेज आया था। मैसेज मिलने के बाद वह अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल की अव्यवस्थाओं के चलते उन्हें निराश होकर बिना टीका लगाए ही वापस लौटना पड़ा। 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग भी टीकाकरण के लिए अस्पताल पहुंचे हुए थे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जुनैद कमर ने बताया कि कोरोना टीका लगाने के लिए बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में पहुंच गए थे, जिन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी।
चंपावत, बाराकोट, पाटी और पुलहिंडोला में भी टीका लगाया
चंपावत। जिला मुख्यालय चंपावत, बाराकोट, पाटी और पुलहिंडोला में 45 वर्ष और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना टीका लगाया गया। कोरोना टीका लगाने के बाद किसी भी व्यक्ति को कोई दिक्कतें नहीं हुई। सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी ने बताया कि जिला अस्पताल में 214, लोहाघाट अस्पताल में 213, पाटी और बाराकोट में 479 लोगों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण में एएनएम विनीता जोशी, फार्मासिस्ट मनोज वर्मा, नवीन जोशी, भगवान सिंह, सागर वर्मा, आंगनबाड़ी वर्कर मीना बोरा, पुष्पा कोठारी, दमयंती वर्मा, कुसुम अधिकारी, हेमा वर्मा, जानकी जोशी, रेनू अधिकारी आदि ने सहयोग किया।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें