फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बच्चों के कंधों पर बस्तों का वजन अब हुआ हल्का

Mon, 12 May 2025 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में बस्तों का वजन तय होने से बच्चों को काफी राहत मिल रही है। इससे बच्चों पर भार का बोझ कम हो गया है। बस्ते के बोझ के कारण बच्चों के लिए पैदल स्कूल पहुंचना भी आसान नहीं हो रहा था।
विज्ञापन

कक्षा एक से 10 तक के बच्चों के लिए अब बैग का वजन निर्धारित कर दिया गया है। इसके लिए शासन से शिक्षा विभाग को आदेश जारी किए गए हैं। कम बोझ के कारण बच्चे मानसिक रूप से हल्का महसूस कर रहे है। हल्का बैग बच्चों को स्कूल आने-जाने में कम थकान दे रहा है। इससे वह ज्यादा सक्रिय और खुश रहेंगे। अब वजन सीमा के तहत ही छात्रों के बैग के वजन की सीमा निर्धारित की गई है। इससे छात्रों का शारीरिक और मानसिक विकास होगा। कक्षा एक से दो के लिए बैग का अधिकतम वजन 1.5 किलो, कक्षा तीन से पांच तक दो से तीन किलो, कक्षा छह से सात तक चार किलो, कक्षा आठ से नौ तक 4.5 किलो और कक्षा 10वीं के लिए पांच किलो वजन सीमा कर दी है।
शिक्षा विभाग के ब्लाॅक समन्वयक हरि विनोद पंत ने बताया शासन से जारी आदेशों को स्कूल तक पहुंचा दिया गया है। हल्के बस्ते से बच्चों का मानसिक तनाव कम होगा, स्कूल आने जाने में सुविधा मिलेगी और बच्चों को अनावश्यक किताबों से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें