फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वांला में क्रस बैरियर तोड़ खाई में लुढ़की कार, दरोगा जख्मी

विज्ञापन
लोहाघाट-बाराकोट के बीच दीवार में टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में स्वांला के पास एक कार क्रस बैरियर को तोड़ते हुए गहरी खाई में लुढ़क गई। कार चला रहे पुलिस के उप निरीक्षक घायल हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल से उच्च केंद्र रेफर किया गया।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले के ताकुला में तैनात उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह रैंसवाल (33) चंपावत के सैंदर्क निवासी कार से टनकपुर से चंपावत आ रहे थे, तभी यहां से करीब 24 किमी दूर स्वांला के नजदीक ऐड़ीसेरा में कार क्रस बैरियर को तोड़ते हुए करीब 60 फीट गहरी खाई में गिर गई। इससे कार के परखचे उड़ गए। कार में सवार अकेले रैंसवाल बुरी तरह जख्मी हो गए। इसी मार्ग से गुजर रहे प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही स्थानीय लोगों की मदद से घायल दरोगा को निकाला और अपनी कार से जिला अस्पताल लाए। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. गौरांग जोशी ने बताया कि जबड़े, आंख के पास चोट लगने के अलावा शरीर के कई हिस्सों में चोटें लगी है। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें उच्च केंद्र रेफर कर दिया गया है, लेकिन फिलहाल उनका यहां एक निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
बेकाबू कार सड़क किनारे दीवार से टकराई, तीन युवक चोटिल
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट की ओर जा रही बोलेरो कार यहां से दो किमी दूर सुई पंप हाउस के पास बेकाबू होकर सड़क किनारे दीवारे से टकरा गई। दुर्घटना में तीन युवक चोटिल हो गए। जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कमल चंद रजवार (21) पुत्र मानी चंद निवासी हल्द्वानी, शुभम कलौनी (17) पुत्र शेखर चंद्र और दीपक सिंह (18) पुत्र अमर सिंह दोनों निवासी लोहाघाट घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। एमएस डॉ. जुनैद कमर ने बताया कि शुभम और कमल के सिर में चोट आई है। प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें