फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट के 16, तीन सवारी बैठाने पर किए 2 चालान

Sun, 10 Jan 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक नियमों का पालन कराने और एमवी एक्ट के उल्लंघन करने वालों पर नकेल कसने को पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान जारी है।
विज्ञापन


एसपी डीएस कुंवर के निर्देश पर पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा। पिछले दो दिनों में थाना पुलिस ने 2 बाइक सीज की। एवी एक्ट के उल्लंघन पर 33 वाहनों के चालान कर 13600 रुपये का राजस्व अर्जित किया गया। इसके अलावा पुलिस एक्ट में 2 व्यक्तियों का चालान कर 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। प्रभारी थानाध्यक्ष डीएस जलाल ने बताया कि 2 चालान बाइक पर तीन सवारियां बिठाने पर किए गए। जबकि बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर 16 चालान किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि अभियान में एसआई भूपाल सिंह सम्मल, एसआई बीएम उप्रेती के अलावा ट्रैफिक कांस्टेबल मनोज पंत, कांस्टेबल उमेश जोशी, हीरा सिंह भंडारी, हरीश कुमार आदि शामिल थे। उधर पिछले चार दिनों में शारदा बैराज चौकी ने एमवी एक्ट का उल्लंघन करने के जुर्म में 20 वाहनों के चालान किए, जिसमें 5 कोर्ट चालान किए गए। समायोजन द्वारा 2000 रुपये का शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


36 वाहन चालकों का चालान
लोहाघाट (चंपावत)। पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 30 लोगों के चालान, छह के कोर्ट चालान, एक वाहन सीज करने के साथ 5400 रुपये का जुर्माना वसूला। दरोगा मीनाक्षी नौटियाल के नेतृत्व में चले इस अभियान में बिना हेलमेट, बिना डीएल, कागजातों के वाहन चलाने वाले लोगों के चालान किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें