फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी ने नेपाली मानव तस्कर को तीन किशोरों के साथ पकड़ा

Sun, 24 Jun 2018 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बनबसा
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन

विज्ञापन

 एसएसबी ने मानव तस्करी के आरोप में एक युवक को तीन किशोरों के साथ पकड़ा है। पूछताछ के बाद एसएसबी ने आरोपी और तीनों किशोरों को नेपाल पुलिस के  हवाले कर दिया। बाद में नेपाल पुलिस ने किशोरों को उनके परिजनों के सुपुर्द करने के लिए नेपाली संस्था माईते नेपाल के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन

एसएसबी 57वीं वाहनी ई-कंपनी के जवान कंपनी कमांडर असिस्टेंट कमांडेंट रूपेश शर्मा के नेतृत्व में चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच, नेपाल से आ रहे एक वाहन को तलाशी के लिए रोका गया तो उसमें एक युवक के साथ तीन नाबालिगों को बैठा देख पूछताछ की गई। इस पर युवक तीनों किशोरों को भारत घुमाने के लिए ले जाने की बात कहने लगा। इसके बाद जवान राजेंद्र सिंह,  दयानंद, पंकज सिंह, कृष्णा कुमारी, फैजल सिद्दीकी ने बच्चों से अलग-अलग पूछताछ की। बच्चों ने बताया कि वह नेपाल के दारचूला के रहने वाले हैं। सभी की आयु 14 से 17 वर्ष के बीच है। किशोरों ने एसएसबी को बताया कि उक्त युवक उन्हें काम दिलाने को शिमला ले जाने की बात कहकर अपने साथ लाया था। वे बिना बताए घर से शिमला घूमने के उद्देश्य से आ गए थे। सख्ती से पूछताछ में नेपाली युवक ने अपना नाम गोपाल लोहार (33) निवासी दारचूला नेपाल बताया। बताया कि वो उक्त किशोरों को मजदूरी कराने के लिए हल्द्वानी ले जा रहा था। एसएसबी अधिकारियों ने युवक और तीनों नाबालिगों कोे नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया। नेपाल पुलिस ने तीनों नाबालिगों को नेपाली संस्था माईते को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें