फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने मारी बालक को टक्कर

Wed, 25 Nov 2015 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर-खटीमा मार्ग पर ज्ञानखेड़ा के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे खच्चर पड़ाव अंबेडकर निवासी 12 वर्षीय सत्येंद्र पाल पुत्र किशन पाल को टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने लहूलुहान बालक को तत्काल संयुक्त अस्पताल पहुंचाया, जहां बालक की हालत गंभीर होने पर उसे अन्यत्र रेफर कर दिया। डॉ. वीके जोशी ने बताया कि बालक के सिर पर गंभीर चोट है। उधर, कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक कार की तलाश जारी थी। प्रभारी कोतवाल विनोद यादव ने अस्पताल में घायल बालक का हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है। आस पास के थानों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें